पंचायत उप चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित

जोधपुर(डीडीन्यूज),पंचायत उप चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा जोधपुर जिले की पंचायती राज संस्थाओं के 1 जून, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव मई-जून,2025 कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) (जिला कलक्टर), जोधपुर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के पंचायत उप चुनाव माह मई-जून, 2025 के नामांकन,चुनाव एवं मतगणना दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया है।

आदेश के तहत 25 मई को प्रातः 9 बजे अटल सेवा केन्द्र,प्रथम तल कचहरी परिसर में नाम निर्देशन दलों (रिर्टनिंग अधिकारी तथा सहायक रिर्टनिंग अधिकारी) का (वार्ड पंच) के लिए प्रशिक्षण होंगा जिसमें लगभग 50 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे तथा प्रशिक्षण के उपरान्त इन दलों की रवानगी होगी।

इसी क्रम में 27 मई को अटल सेवा केन्द्र के प्रथम तल पर ही पंच के चुनाव की सामग्री अभिलेख/परिणाम,रिर्टनिंग तथा सहायक रिर्टनिंग अधिकारी से प्राप्त की जायेगी। इसी प्रकार अटल सेवा केन्द्र के प्रथम तल पर ही 30 मई को प्रातः 9 बजे मतदान दलों का प्रशिक्षण (नगर पालिका सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए) एवं इवीएम (प्रथम प्रशिक्षण) होगा। जिसमे लगभग 40 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।

आदेश के तहत 7 जून, 2025 को प्रातः 9 बजे अटल सेवा केन्द्र के प्रथम तल पर नगर पालिका एवं पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड पंच के मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा जिसमें प्रशिक्षण में लगभग 100 प्रशिक्षणार्थी (मतदान होने की स्थिति में) शामिल होंगे। प्रशिक्षण के पश्चात इन दलों की रवानगी होगी।

जिला स्तरीय निवेश कार्यशाला का आयोजन

इसी प्रकार 7 जून को अटल सेवा केन्द्र के प्रथम तल पर अपराह्न 12 बजे नगर पालिका एवं पंचायत समिति सदस्य की मतगणना के लिए प्रशिक्षण होगा जिसमें लगभग 10 प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।निर्वाचन की स्थित में अटल सेवा केन्द्र के प्रथम तल में पंचायत समिति सदस्य,पंच एवं नगर पालिका चुनाव की सामग्री, अभिलेख/परिणाम रिर्टनिंग अधिकारी एवं सहायक रिर्टनिंग अधिकारियों और पीठासनी अधिकारी द्वारा 8 जून को प्राप्त किये जायेंगे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026