उम्मेद अस्पताल परिसर में शौचालय काम्प्लेक्स का निर्माण
- 07 शौचालय (04 पुरूष व 03 महिला),05 स्नानघर (04 पुरूष व 01 महिला),03 मूत्रालय एवं 04 वॉश बेसिन की सुविधा उपलब्ध
जोधपुर(डीडीन्यूज),उम्मेद अस्पताल परिसर में शौचालय काम्प्लेक्स का निर्माण। उम्मेद चिकित्सालय परिसर में धर्मशाला के पास मरीजों परिजनो की सुविधा के लिए शौचालय कॉम्पलेक्स का निमार्ण करवाया गया है। इस काम्प्लेक्स में 07 शौचालय (04 पुरूष एवं 03 महिला),05 स्नानघर (04 पुरूष एवं 01 महिला),03 मूत्रालय एवं 04 वॉश बेसिन की सुविधा उपलब्ध है।
पंचायत उप चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित
यह सुविधा मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु रात्रि 10 बजे तक निःशुल्क उपलब्ध करवायी गई है। उक्त शौचालय काम्पलेक्स की साफ-सफाई एवं रख-रखाव का कार्यादेश चिकित्सालय प्रशासन द्वारा सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाईजेशन,जयपुर को दिया गया है।