बीमार युवक को पिता के सामने ही ट्रेलर ने कुचल दिया, मौत
जोधपुर, निकटवर्ती झंवर के लुणावास गांव में गुरूवार की दोपहर में बीमार युवक लघुशंका के लिए सड़क़ पार कर गया। तब ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिर कुचलने जाने से उसका दम निकल गया। घटना उसके पिता की आंखों के सामने ही हुआ। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बाड़मेर के डोली निवासी 32 साल का श्रीराम पुत्र सांवलराम जाट अपनी बीमारी के चलते जोधपुर आया था। वह गुरूवार की दोपहर में अपने पिता के साथ लुणावास गांव की सरहद से निकल रहा था। तब लघुशंका के लिए गया था। पिता सड़क़ के एक तरफ खड़े थे। वह संभवत: सडक़ पार कर रहा था। तब एक ट्रेलर ने उसे चपेट मेें ले लिया। हादसे में सिर से टायर निकलने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी छोडक़र भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर कल सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

