- यातायात नियमों का उल्लंघन
- जनता की जेब से एक करोड़ निकले
जोधपुर, यातायात नियमों की सख्ती से पालना के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। फिर लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। जनवरी से लेकर मार्च अंत तक यातायात पुलिस ने आमजनता से 1 करोड़ 39 लाख 86 हजार 300 रूपयों की वसूली की। यह राशि जुर्माना के तौर पर ली गई।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजेश कुमार मीना ने बताया कि जनवरी से लेकर मार्च के बीच में यातायात पुलिस की तरफ से यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने पर 50 हजार 517 चालान बनाए गए। जिसके लिए जुर्माने के तौर पर उक्त राशि की वसूली हुई। शनिवार को यातायात पुलिस की बैठक हुई और उसमें यातायात नियमों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बिना मास्क जुर्माना वसूला
पुलिस आयुक्त जोस मोहन के अनुसार कोविड की पालना के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार को बिना मास्क घूमने के 69 केस बनाए। सोशल डिस्टेंट के 316, सार्वजनिक स्थान पर थूके जाने पर दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दिनभर में 395 कार्रवाई करते हुए 68 हजार 100 रूपए जुर्माना के तौर पर वसूले गए।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

