Doordrishti News Logo

रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का आज आखरी दिन

जोधपुर,प्रसिद्ध रामदेवरा मेला में आने वाले जातरुओं की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलाई गई रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेनों के पहिये शुक्रवार को थम जाएंगे।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि रामदेवरा आवागमन के लिए जातरुओं की सुविधा हेतु जोधपुर मंडल पर 25 अगस्त से प्रारंभ की गई चार जोड़ी रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शुक्रवार को अंतिम दिन है। उन्होंने बताया कि रामदेवरा मेला समाप्ति के पश्चात जातरुओं के आवागमन की संख्या कम हो गई है।

उन्होंने बताया कि रामदेवरा मेले के दौरान आने वाले जातरुओं की सुविधा हेतु रेल प्रशासन ने जोधपुर से पोकरण एक जोड़ी,जोधपुर से रामदेवरा दो जोड़ी,लालगढ़ से जैसलमेर एक जोड़ी और मारवाड़ जंक्शन से जैसलमेर एक जोड़ी का संचालन किया जिससे यात्रियों की अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हुई और उनका सफर आरामदायक रहा।

उल्लेखनीय है कि रामदेवरा मेले के दौरान जोधपुर-पोकरण-जोधपुर ट्रेन संख्या 04804/04805, जोधपुर- रामदेवरा-जोधपुर ट्रेन सं. 04807/ 04808 व 04809/04810 तथा मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन ट्रेन संख्या 04811/04812 का संचालन किया गया जिनका शुक्रवार को अंतिम फेरा होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

You missed