अफीम और डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अफीम और डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर शहर में नशा बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध डोडा-पोस्त और अफीम बरामद की गई है। आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
रोहट में रोडवेज बस से भिड़ी कार,जोधपुर के तीन युवकों की मौत
डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि आरोपी लेगो की ढाणी,राजीव गांधी नगर निवासी संतोष सिंह (47) पुत्र बाघ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई राजीव गांधी नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मिलकर कार्रवाई की। टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। घर से करीब 46 किलो डोडा पोस्त और 590 ग्राम अफीम बरामद किया गया है। मामले की जांच चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास कर रहे हैं।
Related posts:
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

