Doordrishti News Logo

राशन की दुकानों पर उठा करोड़ों का गेहूं तीन विक्रेताओं ने किया गबन,केस दर्ज

  • साल 2020 से लेकर 2026 के बीच लूणी तहसील में उजागर हुई खामियां
  • जांच आरंभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राशन की दुकानों पर उठा करोड़ों का गेहूं तीन विक्रेताओं ने किया गबन,केस दर्ज।गरीबों को मिलने वाले राशन के गेहूं पर करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। विभागीय जांच के बाद प्रवर्तन निरीक्षक की तरफ से लूणी तहसील के तीन क्षेत्रों में आई राशन की दुकान चलाने वालों पर केस दर्ज कराया गया है। गबन साल 2020 से लेकर अब तक बताया गया है। पोश मशीनों से यह छेड़छाड़ के बाद मामला उजागर हुआ है।

कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला

फिलहाल लूणी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।जिला रसद के प्रवर्तन अधिकारी राधेश्याम वैष्णव की तरफ से तीन राशन दुकानदार विक्रेताओं के खिलाफ यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि खेजड़ली कलां गांव में आई एक राशन की दुकान पर 1 जनवरी 2020 से लेकर 21 जून 24, सरेचा गांव में 1जनवरी 20 से लेकर 11 मई 21 तक एवं सजाडा की एक राशन दुकान पर 1 जनवरी 20 से लेकर 13 मार्च 26 तक गड़बडिय़ां मिली। राशन विक्रेताओं को दी गई पोश मशीनों में यह गड़बड़ी सामने आई है।

कई लोगों को इन उक्त सालों में गेहूं का वितरण नहीं किया गया और एंट्री बता दी गई है। विभागीय जांच के उपरांत गड़बडिय़ां करने वाले तीन राशन दुकान चलाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। लूणी पुलिस ने तीन अलग अलग प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026