Doordrishti News Logo

पत्नी को तीन बार बोला तलाक: पत्नी ने कराया धमकी और लज्जा भंग में केस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्नी को तीन बार बोला तलाक: पत्नी ने कराया धमकी और लज्जा भंग में केस।शहर के सरदारपुरा पुलिस थाना के जालोरी गेट ईदगाह क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त पत्नी की तरफ से सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है। पीडि़ता ने लज्जा भंग का भी आरोप लगाया है। फिलहाल ने पुलिस जांच आरंभ की है।

राशन की दुकानों पर उठा करोड़ों का गेहूं तीन विक्रेताओं ने किया गबन,केस दर्ज

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका निकाह जालोरी गेट ईदगाह क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था। काफी समय तक कुछ अच्छा रहा बाद में वह झगड़े पर उतारू हो गया। अब उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद कर लिए। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी लज्जा भंग भी की गई। संबंध विच्छेद की बात को लेकर आरोपी पति ने उसे जान की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में अब जांच आरंभ की है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026