Doordrishti News Logo

बैंक के लिए चल रहे कार्य के बीच सुपरवाइजर के तीन लेपटॉप चोरी

सीसीटीवी फुटेज से अब चोर का पता लगाने का प्रयास

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। बैंक के लिए चल रहे कार्य के बीच सुपरवाइजर के तीन लेपटॉप चोरी। शहर के सरदारपुरा सी रोड स्थित एक कॉम्पलैक्स में बैंक शाखा के लिए कार्य चल रहा है। यहां पर एक सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड एवं सुपरवाइजर का तीन लेपटॉप से भरा बैग चोरी हो गया। घटना 27 जनवरी रात 11 बजे के बाद की है।

इसे भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

इस बारे में अब सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में मूलत: उत्तर प्रदेश के मऊ हाल जयपुर के एब्साइट सिक्योरिटी एण्ड फेसेलिटी के सुपरवाइजर शंकर कुमार पुत्र जितेंद्र की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि इन दिनों सरदारपुरा सी रोड पर शिवालिक कॉम्पलैक्स में एक बैंक शाखा के लिए कार्य चल रहा है। वह यहां पर सुपरवाइजिंग कर रहा है। 27 जनवरी की रात 11 बजे से सुबह सात बजे के बीच में अज्ञात शख्स उसके कमरे से बैग चोरी कर ले गया। बैग में उसके तीन लेपटॉप थे।

मामले की जांच कर रहे हैडकांस्टेबल रामचंद्र के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। बैग चोर का पता लगाया जा रहा है। वक्त घटना वहां पर गार्ड भी तैनात था।