Doordrishti News Logo

तीन जुआरी गिरफ्तार

जोधपुर,तीन जुआरी गिरफ्तार।पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ा है।
माता का थान थाने के एएसआई मुकनाराम ने गली नम्बर 1 अशोक कॉलोनी क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे शुभम गहलोत को गिरफ्तार 1250 रुपये की राशि जब्त की।

यह भी पढ़ें – पुलिस में नामजद पांच गिरफ्तार

इसी तरह महामंदिर थाने के एसआई जसवंत सिंह ने भदवासिया पुलिया के नीचे गुब्बाखाई कर रहे नासिर खान को गिरफ्तार कर 850 रुपए और पर्चियां बरामद की। रातानाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल भगाराम ने रेलवे स्टेशन के पीछे गेट के पास गुब्बाखाई कर रहे मदनलाल को गिरफ्तार 340 रुपए बरामद किए।

यह भी पढ़ें – जेल में तीन वर्ष पूर्व मिले 17 मोबाइल व चार्जर केस में तीन गिरफ्तार

चाकू जब्त
सूरसागर थाने के एएसआई श्रवण कुमार ने रावटी क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे संदीप मेड़तिया को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: