अलग अलग सड़क हादसों मेें तीन की मौत
जोधपुर,अलग अलग सड़क हादसों मेें तीन की मौत। कमिश्ररेट में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए। अज्ञात वाहन चालकों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – इंदौर एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
मंडोर थाना
मंडोर पुलिस ने बताया कि लाल सागर दिलीप नगर निवासी नरेश सोलंकी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता किरण चंद्र और 14 साल का भतीजा हिमांशु स्कूटी पर स्वीट ड्रिम रेस्टोरेंट पर स्वीमिंग के लिए जा रहे थे। तब एनएलयू के पास में किसी कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछल कर गिर गए और उन्हें बाद में एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके पिता किरणचंद्र की मौत हो गई और भतीजे हिमांशु का उपचार चल रहा है। मंडोर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
थाना सूरसागर
सूरसागर पुलिस ने बताया कि अंबेडकर नगर कालीबेरी निवासी जसवंत पुत्र गुलाबराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका 17 वर्षीय भांजा नरेश पुत्र हुकमाराम मेघवाल बाइक लेकर चौपड़ की तरफ किसी काम से जा रहा था। तब एक बोलेरो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। बोलेरो चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है।
थाना प्रतापनगर
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी पंचकुला हरियाणा हाल दाउ की ढाणी गली नंबर दो निवासी समील अहमद पुत्र रफीक अहमद ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र 21 वर्षीय आजीम बाइक पर खाना लेने गया था। तब वापसी में भवानी दाल बाटी के पास में उसकी बाइक स्लीप हो गई और सिर पर चोट लगी। इस पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। प्रतापनगर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ के इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

