हादसों में तीन की मौत
जोधपुर,हादसों में तीन की मौत।कमिश्ररेट में हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिए।शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के स्वामियों की ढाणी कलावास निवासी श्रवण पुरी पुत्र कानपुरी गोस्वामी ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसका भतीजा माता का थान निवासी दिनेश पुरी पुत्र किशन पुरी जो कि शुक्रवार को आईटीआई सर्कल के पास शॉ रूम में काम करते समय अडान से गिरकर घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर ने विकसित की उधोग से निकलने वाले अपशिष्ट जल को साफ करने की नई विधि
सदर बाजार थाने में दी रिपोर्ट में राजीव गांधी कॉलोनी प्यारे मोहन चौराहा के पास रहने वाले सोनू पुत्र दीनदयाल ने पुलिस को बताया कि 23 जून की शाम के समय उसके भाई राजा की मृत्यु हो गई। उसकी अचानक से तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इधर कन्हैया गौशाला पाल रोड निवासी पूनम सिंह पुत्र बाबूसिंह चौहाबो पुलिस को बताया कि 18 जून को कन्हैया गौशाला में रहने वाला उत्तम नगर दिल्ली निवासी राज गुलाटी पुत्र कृष्ण मुरारी लाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। संभवत: वह मिर्गी रोग से पीडि़त था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

