Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शव दो तीन दिन पुराना है और काफी सड़ग़ल गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर युवक के कपड़े व जूते मिले है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Three-day-old dead body of a youth found in Kayalana, identification efforts

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलचंद भाटी ने बताया कि सुबह दस बजे के आसपास सूचना मिली कि कायलाना में एक युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। मौके पर हाफ जींस पेंट, काली टीशर्ट एवं स्पोर्ट्सू शू मिले है। अन्य पहचानलायक कोई सामग्री नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीबन 20-22 साल प्रतीत हो रही है। शव भी दो तीन दिन पुराना है। पानी के जीवों ने कुछ खाया भी है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts:

अपराध नियंत्रण को लेकर डीसीपी पश्चिम ने ली अपराध गोष्ठी

September 25, 2026

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026