नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की लूणी पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाली जिले की तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई है। तीसरा भी साथी है। इधर जिला पश्चिम पुलिस ने भाभी से दुष्कर्म करने वाले देवर को गिरफ्तार कर लिया।

लूणी पुलिस ने बताया कि गत 19 सितंबर को एक नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। नाबालिग 16 सितंबर को लापता हुई थी। इस पर बाद में किशोरी को दस्तयाब कर लाया गया। पुलिस ने पॉक्सो एवं सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में पाली जिले के रणजीत उसके भाई गोविंद एवं ताराराम को गिरफ्तार किया है। तीनों पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप  लगाया गया था। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है। इधर जिला पश्चिम की पुलिस ने भाभी से दुष्कर्म के मामले में उसके देवर प्रवीण माली को भी गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि एक महिला ने देवर प्रवीण पर गहने हड़पने और यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसका मामला जिला पश्चिम में दर्ज हुआ था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts