जोधपुर, पानी की पाइपलाइन तोड़कर अवैध जल कनेक्शन लेने के मामले बिलाड़ा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई रामकंवार मीणा ने बताया कि रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड लिमिटेड के सीनियर इंजीनियर शंकर सिंह निवासी उड़ीसा में रिपोर्ट देते हुए बताया कि माणकलाव दांतीवाड़ा, बिलाड़ा, पीपाड़ पेयजल योजना के अंतर्गत 87 गांवों की वितरण व्यवस्था से संबंधित पाइपलाइन के संचालन एवं संधारण हेतु मैसर्स रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर हैदराबाद को 10 वर्ष के लिए आवंटित किया गया है।
लांबा गांव में 29 अवैध जल कनेक्शन करने को लेकर कंपनी ने बिलाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। उसके बाद सभी अवैध जल कलेक्शन कटे गए। काटने के बाद वापस लोगों ने अवैध कनेक्शन करने पर कंपनी ने दुबारा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पर बिलाड़ा पुलिस ने राजूराम विश्नोई, ओमप्रकाश, बाबूलाल को को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़े – यूनानी चिकित्सा पद्धति को चिरंजीवी योजना में शामिल करने की मांग
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

