Doordrishti News Logo

विवाद पर पत्नी को नहीं छोड़ने पर समाज से निकालने की धमकी

1.75 लाख का लगाया अर्थ दंड

जोधपुर,विवाद पर पत्नी को नहीं छोड़ने पर समाज से निकालने की धमकी।शहर के निकट लूणी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का पारिवारिक विवाद के चलते पति और ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जा रहा है। पीडि़ता के परिवार पर पौने दो लाख का अर्थ दंड लगाने के साथ उनको समाज से बहिष्कृत किए जाने की धमकियां दी जा रही है। पत्नी अपने पति को तलाक नहीं दे रही है। लूणी पुलिस थाने में इस बाबत पीडि़ता की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – एक करोड़ रुपए का गबन करने वाला शातिर आठ महिने बाद पकड़ा गया

लूणी पुलिस ने बताया कि एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका विवाह पारसराम पटेल के साथ 25 जुलाई 2011 को हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग परेशान करते आ रहे थे। जिसके चलते उसका पारिवारिक विवाद पाली कोर्ट में चल रहा है। पति और ससुराल वाले उसके परिवार को समाज से बाहर निकालने की धमकियां दे रहे हैं। वे तलाक के लिए दबाव बना रहे है। महिला का कहना है कि उसके परिवार पर पौने दो लाख का अर्थदंड पर लगाया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में पति पारसराम पटेल के साथ देवाराम,जगाराम,केवलराम, मूलाराम सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं धमकी का केस दर्ज किया है। लूणी पुलिस ने मामले में अनुसंधान आरंभ किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026