Doordrishti News Logo
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के किसानों को नया संबल
  • अब डीएपी खाद का कट्‌टा 1200 रुपये में उपलब्ध होगा
  • प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों को आर्थिक संबल देने के लिये 20,667 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में भेजी

जोधपुर, किसानों के हित में डीएपी खाद की कीमतों में भारी कमी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के किसानों के कल्याण एवं हित के लिये हमेशा प्रतिबद्ध हैं। गहलोत ने कहा कि, मोदी सरकार ने अभिनव फैसला करते हुए देश के करोड़ों किसानों को नई सौगात और नया संबल दिया, अब डीएपी खाद का कट्‌टा किसानों को 1200 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 2400 रुपये में मिलता था।

उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने खाद पर फॉस्फोरिक एसिड और अमोनिया के अंतरराष्ट्रीय दामों के बढ़ने के बावजूद 140 प्रतिशत की सब्सिडी देकर यह तय किया कि किसानों को अब डीएपी का कट्‌टा 1200 रुपये में मिलेगा, इस पर मोदी सरकार 14,775 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

ये भी पढ़े :- स्कूलों में एनसीसी की स्ववित्तीय पोषण योजना शुरू

80 हजार करोड़ रुपये भारत सरकार किसानों को खाद की सब्सिडी के तौर पर खर्च करती है, किसानों के हित में यह दूसरा बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। गहलोत ने कहा कि, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 20,667 करोड़ रुपये की राशि किसानों के हक में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में सीधे भेजी।

कोरोना के इस संक्रमण काल में किसानों को दी जा रही इस तरीके की सहूलियत से भारत की खेती और समृद्ध होगी, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगी, इसके लिये राजस्थान की ओर से  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत-बहुत अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता हूं।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026