चोर बंद मकान से 50 लाख से ज्यादा का माल ले उड़े

चोर बंद मकान से 50 लाख से ज्यादा का माल ले उड़े

परिवार को बंटवारे का इंतजार था

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर हलके में कमला नेहरू नगर डी सेक्टर में एक बंद मकान में लाखों की चोरी हो गई। बताया जाता है कि घर से अज्ञात चोर 700-900 ग्राम सोना और काफी मात्रा में चांदी चुरा ले गए। चोरी गए गोल्ड की कीमत अनुमानित तौर पर 45 लाख आंकी जा रही है। चांदी के बारे में फिलहाल स्पष्ट सामने नहीं आया है। मगर वो भी पांच सात लाख तक की हो सकती है। चोरी हुआ माल परिवार का पुश्तैनी बताया जाता है। जिसको लेकर परिवार के लोग बंटवारे की योजना भी बना रहे थे।

प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि कमला नेहरू नगर डी सेक्टर में रहने वाले मोहम्मद अर्श पुत्र मोहम्मद अयूब की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके मामा का मकान कमला नेहरू नगर डी-17 में है। मामा का परिवार कारोबार के सिलसिले में मुंबई ही रहता है घर सूना पड़ा है। घर की देखभाल परिवार के लोग आते जाते संभालते रहते है।

गुरूवार की शाम को परिवादी मोहम्मद अर्श की माता टहलने निकली तब घर की लाइट बंद मिलने पर शक हुआ। इस पर वह वहां पहुंची। तब पता लगा कि मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाने पर अलमारी व बक्सों के ताले भी टूटे पड़े मिले। रिपोर्ट में बताया कि घर में प उसके पुश्तैनी जेवरात रखे हुए थे। जिन्हें चोर ले गए। घर को पिछले नौ दस दिनों में नहीं संभाला गया था।

थानाधिकारी सेामकरण ने बताया कि मामला सामने आने पर मौका मुआयना किया गया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts