Doordrishti News Logo

चोरों ने दुकान में चखे ड्राई फ्रूटस्, एक लाख का सूखा मेवा साथ ले गए

जोधपुर, शहर के माता का थान का इलाके में एक किराणा दुकान में रात को अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से एक लाख का ड्राईफ्रूट और नगदी चोरी कर गए। दुकानदार सुबह आया तो घटना का पता लगा। चोरों ने दुकान में रूक कर कुछ देर ड्राईफ्रूट का स्वाद भी चखा। इसके बाद माल पर हाथ साफ कर गए। सीसीटीवी फुटेज में दो तीन संदिग्ध युवक देखे गए हैं। पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि श्रीराम नगर खेड़ीवाला बेरा निवासी हुकमसिंह पुत्र भारत सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माता का थान क्षेत्र में किराणा की दुकान है। रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब आया तो दुकान का शटर ऊपर किया हुआ दिखा। अज्ञात चोरों ने दुकान के गल्ले से 5-7 हजार की नगदी के साथ तकरीबन एक लाख का ड्राईफ्रूट चोरी कर ले गए। हैड कांस्टेबल हुकमाराम ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे है। दो तीन संदिग्ध लोग नजर आरहे हैं। चोरों की पहचान कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026