Doordrishti News Logo

चार जगहों पर चोरों ने सेंध लगाकर नगदी और सामान चुराया

जोधपुर,कमिश्नरेट में चार जगहों पर चोरों ने सेेंध लगाकर वहां से नगदी और सामान चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने अब चोरी में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश आरंभ की है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा रोड निवासी बालकिशन पुत्र लुंबाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि नेवरा रोड पर ही उसकी एक दुकान आई है। गुजरी रात अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान के अलावा पास में अन्य दुकानों के ताले तोड़ कर तकरीबन 25500 रूपए चुरा ले गए। दुकानों में छुटकर सामान बेचा जाता है।

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में 11/59 निवासी भवानी सिंह पुत्र उदयसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक डेयरी की दुकान सेक्टर 11 में ही है। रात को अज्ञात चोरों ने शटर के ताले तोड़े और गल्ले से 5-7 हजार की नगदी चुरा ली। जबकि मंडोर पुलिस थाने में बागर बेरा किला रोड नागौरी गेट निवासी राजेंंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान मंडोर 8 मील पर है। अज्ञात चोरों ने दुकान से सामान चोरी कर लिया। इधर महावीर पुरम चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रदीप जोशी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर उसके घर में बने पूजाघर से 25 हजार रूपए चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed