सूने मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सैंध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूने मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सैंध।शहर में बढ़ती सर्दी के बीच चोरों द्वारा रात के समय में सूने मकानों और दुकानों में सैंधमारी की घटनाएं नहीं थम रही है। करवड़ और महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में एक मकान और दुकान में चोरों ने सैंधमारी कर आभूषण और नगदी को चुराया। पुलिस ने मामले दर्ज किए है।
करवड़ पुलिस ने बताया कि जुड निवासी झूमरराम पुत्र मूलाराम सुथार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके सूने मकान में गत रात्रि को अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से 5-6 तोला सोने के आभूषण के साथ 60 तोला चांदी के जेवर और 11 हजार की नगदी चुरा ले गए। सुबह घटना का पता परिवार को लगा। करवड़ पुलिस ने मौका मुआयना किया है, अग्रिम अनुसंधान चल रहा है।
रास्ता रोककर मारपीट,गाड़ी का टायर फोड़ा
दूसरी तरफ महामंदिर पुलिस ने बताया कि हेमसिंह का कटला निवासी अरविंद कुमार पुत्र बसंत चाण्डक ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक दुकान नागौरी गेट स्थित पीलवा हाउस के पास में है। रात को चोरों ने सैंध लगाकर वहां से सामान और नगदी चुरा ली।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

