Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर और इसके आस पास मंदिर, ईमित्र और एक नमकीन की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से नगदी के साथ सामान चुरा लिया। संबंधित थानों में मामले दर्ज करवाए गए। सूरसागर पुलिस ने बताया कि कालीबेरी बेलदार बस्ती निवासी सुरेश पुत्र मोतीलाल पारिक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक नमकीन की दुकान क्षेत्र में है, जहां पर चोरों ने ताले तोडऩे के बाद सामान और नगदी चुरा कर ले गए।

दूसरी तरफ मंडोर पुलिस ने बताया कि राजीव नगर सी सेक्टर निवासी अशोक कुमार पुत्र परसाराम ने रिपोर्ट दी कि मंडोर रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर से अज्ञात चोर दिन में दान पेटी और चेकबुक चुरा कर ले गया। दान पेटी में 10-12 हजार रूपए थे। मंडोर पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि भूंगरा निवासी जोगसिंह पुत्र खेतसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह ईमित्र का संचालन करता है। क्षेत्र में उसकी ईमित्र की दुकान है। जहां पर गुजरी रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़क़र वहां से नगदी के साथ कंप्यूटर, लेपटॉप, कीबोर्ड आदि सामग्री चुरा ली। पुलिस इसमें जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: