Doordrishti News Logo

एसओजी कार्रवाई

जोधपुर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज चौराहा के पास में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। जो लोगों को रीट परीक्षा में नंबर बढ़ाने की गारंटी देकर रूपए ऐंठ रहा था। इस आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
जोधपुर में रीट में नम्बर बढ़ाने की गारंटी लेने वाले एक आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार किया था ऑपरेशन डिकॉय के माध्यम से टीम ने कार्रवाई की। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा था कि नम्बर बढ़ाने के लिए यह कैंडिडेट्स से एक-एक लाख रुपए ले रहा था।

एसओजी ने जोधपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर बुधवार को कार्रवाई कर मनोहर सिंह नाम के युवक को शख्स को पकड़ा। आरोपी कई लोगों से परीक्षा में नम्बर बढ़वाने के नाम से 50 हजार से लेकर एक लाख रुपए में डील कर चुका था। एसओजी को इसकी शिकायत मिली थी जिसका सत्यापन करने के बाद एसओजी टीम जोधपुर ने डिकॉय ऑपरेशन किया।

एसओजी निरीक्षक जब्बर सिंह चारण के अनुसार पकड़ा गया आरोपी जोधपुर के ही त्रिवेणी नगर का रहने वाला मनोहर सिंह है। एसओजी ने चेनाराम नामक व्यक्ति को मनोहर सिंह को 50 हजार देने के लिए भेजा। इसके लिए एसओजी ने चिल्ड्रन बैंक के डमी नोट का प्रयोग किया। जब चेनाराम से बात करने के बाद मनोहर सिंह रुपए ले ही रहा था, उस समय एसओजी की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इसे आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। थानाधिकारी पंकजराज माथुर उससे पूछताछ में जुटे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026