Doordrishti News Logo

सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर जेवरात और नगदी उड़ाई

जोधपुर, जिले के फलोदी स्थित मेघवालों का बास में एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस बारे में फलोदी थाने में रिपोर्ट दी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। फलोदी पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास निवासी मांगीलाल मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका घर 14 से 19 नवंबर तक सूना था। इस बीच अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर वहां से 80 हजार रूपए और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सोना तकरीबन 3 तोला बताया जाता है। पुलिस अब चोरों की तलाश में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026