Doordrishti News Logo

सड़क़ हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

जोधपुर, शहर एवं इसके आस पास हुए सड़क़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपे। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसका उपचार जारी है। कुड़ी थाने के एएसआई पेमाराम ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के भिंड स्थित माहो मोहल्ला वार्ड नंबर 13 का रहने वाला 23 वर्षीय धर्मेंद्र यहां भाकरासनी गांव में अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था।

शाम को वह अपनी बाइक लेकर साथी अजय के संग विवेक विहार योजना क्षेत्र से निकल रहा था। तब एक डंपर के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में धर्मेद्र की मौत हो गई, उसका साथी अजय घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में मृतक के मामा रामप्रकाश की तरफ से डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। दूसरी तरफ बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि तिलवासनी निवासी मोहनलाल पुत्र मंगलाराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई अपनी बाइक लेकर तिलवासनी गांव की सरहद से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके भाई की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026