Doordrishti News Logo

चुलबुल इलेवन व सेठी कलब के बीच होगी खिताबी भिड़न्त

पुष्करणा फुटबॉल

जोधपुर,चुलबुल इलेवन व सेठी कलब के बीच होगी खिताबी भिड़न्त।चुलबुल ए व सेठी क्लब की टीमें पुष्करणा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँच गई हैं,उनके बीच खिताबी भिड़न्त शनिवार को दोपहर तीन बजे उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगी।
प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चुलबुल टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अच्छा तालमेल दिखाते हुए जेनवीसी क्लब को 4-0 से हराया। उनको हाफ टाइम तक 2-0 गोल की बढ़त हासिल थी। पहले हाफ के 19 वें मिनट में राइट आउट अक्षय वीर के शानदार क्रॉस पर लेफ्ट आउट अभिषेक ने हेडर से दर्शनीय गोल किया। दूसरा गोल छह मिनट बाद ही फिर मिल गया और स्कोर 2-0 हो गया। दूसरे हाफ में चुलबुल के खिलाड़ियों ने दो गोल और किए जिसमे प्रशांत व कपिल सफल रहे। जेएनवीसी के युवा खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया मगर नाकामयाब रहे।

यह भी पढ़ें – 20 लाख रंगदारी मांगने वाले दो सह अभियुक्त गिरफ्तार

सेठी क्लब ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए दूसरे सेमीफाइनल में जेबीआर टीम को 3-0 से हराकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। सेठी क्लब की टीम शुरू से ही आक्रामक खेली,उनके खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया।हाफ टाइम तक स्कोर 2-0 था। सेठी क्लब के केशव बोहरा,ऋषिराज पुरोहित अनिमेष ने एक-एक गोल किए। जेबीआर के गोलकीपर सिद्धार्थ रंगा ने अच्छे गोल रक्षण का बेहतरीन प्रदर्शन किया अन्यथा गोल अंतर बहुत अधिक होता।आयोजक अमरचन्द पुरोहित ने बताया कि शनिवार को फाइनल मैच दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के मुख्य आतिथ्य में होगा। वॉलीबॉल के अर्जुन पुरस्कार अवॉर्डी आरके पुरोहित लालजी अध्यक्षता करेंगें। पुष्टिकर साख सहकारी समिति के उपाध्यक्ष सुनील बोहरा विशिष्ट अतिथि होंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed