Doordrishti News Logo

पानी गिराने की बात पर सास बहू में हुआ था विवाद,बहू ने लगाया फंदा

अब पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर,पानी गिराने की बात पर सास बहू में हुआ था विवाद,बहू ने लगाया फंदा।शहर के फूलबाग मंडोर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 15 अक्टूबर को दिन में अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसका अपनी सास से पानी गिराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। तब परिजन ने कोई कार्रवाई नहीं चाही। अब पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया था। मंडोर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि फूलबाग क्षेत्र में रहने वाली 29 साल की हेमलता पत्नी हिमांशु गहलोत ने गत 15 अक्टूबर को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। उसका अपनी सास से पानी गिराने की बात को लेकर विवाद हुआ था,तब आहत होकर उसने फंदा लगा लिया था। वक्त घटना पीहर पक्ष ने कार्रवाई से इंकार कर दिया था। हेमलता की शादी वर्ष 2017 में हिमांशु पुत्र नरपत सांखला के साथ हुई थी। उसके एक बेटा बेटी है।

यह भी पढ़ें – अभियान के द्वितीय चरण में 31 को होगा कार्यक्रम

अब पिता सुवालाबेरा मंडोर निवासी माणक सिंह ने पुत्री को दहेज के लिए मारे जाने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में सास रेखा सांखला,ससुर नरपत सांखला, पति हिमांशु,जेठ राकेश एवं जेठानी मनीषा पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि शव को वक्त घटना मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा सौंपा गया था। अब इसमें एसडीएम की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: