भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच आरंभ
- सीएम को स्पीड पोस्ट से भेजा था पत्र
- मृतक मूल राशि से ज्यादा रकम दे चुका था
जोधपुर,भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच आरंभ। आत्महत्या करने से पहले युवक ने मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट में जिस व्यक्ति के खिलाफ प्रताडऩा का आरोप लगाया है वह भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष है। साथ ही वह अपने समाज का अध्यक्ष भी है। मामला सतीश नागौरी के खिलाफ दर्ज हुआ है। इसके अलावा मृतक द्वारा एक दुकानदार मोहम्मद रफीक पर भी रुपए मांगकर परेशान करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण केस में अब जांच आरंभ की है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी मामले में नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के साथ गहन पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि मूल रकम से ज्यादा पैसे दे दिए गए थे।
यह भी पढ़ें – सूने मकान में सेंध लगाने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार
पिता गजेंद्र चावला निवासी कमाल कॉलोनी ने बीते मंगलवार को नागौरी गेट थाने में शिकायत दी है। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सतीश नागौरी भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का उपाध्यक्ष है,जिससे राजनैतिक रूप से आरोपी की अच्छी पकड़ है। 4 अक्टूबर को आरोपी से तंग आकर बेटे दिव्यांशु चावला ने गुलाब सागर में कूदकर आत्महत्या की है। पहले तो पता नहीं चला कि उसने जान क्यों दी,लेकिन बेटे ने जान देने के पहले एक सुसाइड नोट मुख्यमंत्री को लिखा था। पता गलत होने के कारण वह पत्र वापस घर आ गया, जिसमें बेटे ने जान देने के पहले आरोपियों की प्रताडऩा के बारे में बताया है। पिता ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

