विशिष्ट चिकित्सा शिविर में 141 रोगी लाभान्वित
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गोद ग्राम भटिंडा में आयोजित हुआ शिविर
जोधपुर,विशिष्ट चिकित्सा शिविर में 141 रोगी लाभान्वित। कुलपति प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में मंगलवार को गोदग्राम भटिण्डा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामर की ढाणी में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी की संयुक्त टीम द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें – सूने मकान से 50 हजार की नगदी व आभूषण चुराने वाले दो नकबजन गिरफ्तार
इस शिविर में असिस्टेंट प्रो.डॉ. जोगेन्दर राव (आयुर्वेद),असिस्टेंट प्रो. डॉ. शैलेन्द्र प्रताप राव (होम्योपैथी) ने आमवात,संधिवात,उच्च रक्तचाप, मधुमेह,प्रतिशाय,कास,श्वास,बाल रोग एवं स्त्री रोग जैसे-श्वेत प्रदर,रक्त प्रदर, कष्टार्तव आदि के 141 रोगियों की जाँच कर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधियाँ उपलब्ध कराई गई। ग्रामवासियों को मौसमी बीमारियों से आवागत करा सम्बन्धित चिकित्सकीय जानकारी दी गई। शिविर संचालन में पीजी अध्येता डॉ. फरूक तथा डॉ.शिखा,कंपाउंडर राहुल भाटी,नूर इस्लाम,परिचारक बीरबल एवं एम्बुलेंस परिचालक खींयाराम ने सहयोग किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

