Doordrishti News Logo

शहर में चार स्थानों पर हुई दुकान और मकानों में चोरियां

जोधपुर, शहर में पिछले 24 घंटों में चार जगहों पर दुकान और मकानों में चोरी की घटनाएं हुई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि सम्राट नगर शिकारगढ़ निवासी राज कुमार मेहता की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से घरेलु सामान,चांदी के आइटम एवं नगदी चोरी कर ली। दूसरी तरफ सरदारपुरा पुलिस के अनुसार ब्रह्मबाग निवासी आनंद व्यास पुत्र शिवदयाल व्यास की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि अज्ञात चोरों ने 19 जुलाई को घर मेंं सेंध लगाते हुए सामान आदि चोरी कर ले गए।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि प्रथम ए रोड सरदारपुरा निवासी गौतम कुंभट पुत्र पारसराज कुंभट की तरफ से मामला दर्ज कराया गया कि उसकी एक दुकान डउकिया अस्पताल के पीछे पोर्स लोशन भंडार पर लगी लोहे की चद्दरें अज्ञात चोर ले गए। इधर देवनगर पुलिस ने बताया कि माहेश्वरी न्याति भवन के पास मसूरिया निवासी अशोक कुमार पुत्र रामेश्वर धूत की एक किराणा दुकान राजीव गांधी कॉलोनी में है। जहां से गुजरी रात अज्ञात चोरों ने किराणा सामान चोरी कर लिया। इसमें आसिफ नाम के शख्स पर चोरी का संदेह जताया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026