सोलर प्लांट पर चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस ने मतोड़ा के ग्राम बरसिंगो का बास में सॉलर प्लांट पर केबल चोरी की गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना मतोड़ा के ग्राम बरसिंगो का बास में लगे सॉलर प्लांट पर केबल चोरी की गैंग का एक आरोपी हिन्दालगोल पुलिस थाना फलोदी निवासी साहू खां पुत्र समस्तदीन को गिरफ्तार कर चोरी की गैंग का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि 24 सितंबर को प्रार्थी राजू सिंह पुत्र खुशाल सिंह राजपूत निवासी बरसिंगो का बास पुलिस थाना मतोड़ा ने रिपोर्ट पेश की।रिपोर्ट में बताया कि ग्राम सरहद बरसिंगो का बास में ओसवाल कंपनी का सौर ऊर्जा प्लांट संचालित है जिसमें 23 सितंबर की मध्य रात्रि करीब 1 बजे के एक बिना नंबरी सफेद रंग की कैंपर गाड़ी में चोरी के नियत से 7-8 लोग सवार होकर आए और प्लांट में घुस कर पहले एक पानी की मोटर को खोलकर साइड में रखी। फिर केबल को काटने का प्रयास करने लगे तब हमारे सिक्योरिटी गार्डों की सजगता से चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो केबल कटर से हमारे सिक्योरिटी गार्डों पर जानलेवा हमला किया तथा साइड में रखी पानी की मोटर को जबरदस्ती से लूटकर ले गए। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में शरीक लोगों की गिरफतारी के निर्देश दिये। जिस पर अकलेश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलौदी के सुपरवीजन व नूर मोहम्म्द वृताधिकारी ओसियां के निर्देशन में इमरान खां उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना मतोड़ा के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रकरण में शरीक अभियुक्त साहू खां पुत्र समस्तदीन मुसलमान, निवासी हिन्दालगोल पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पुछताछ के दौरान बरंसींगों का बास सोलर प्लांट के अलावा भड़ला रोला सोलर प्लांटों में केबल चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। साहु खां को आज न्यायिक मजिस्ट्रेट बाप के समक्ष पेश कर दो दिन का पुलिस रिमाण्ड में लिया है। अभियुक्त से चोरी की अन्य वारदातों व घटना के शरीक गैंग के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

