Doordrishti News Logo

डाली बाई चौराहा से चोरी हुई ट्रेक्टर ट्रॉली का खुलासा,दो गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डाली बाई चौराहा से चोरी हुई ट्रेक्टर ट्रॉली का खुलासा, दो गिरफ्तार। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने डालीबाई चौराहा के पास से नौ दिन पहले चोरी हुई ट्रैक्टरमय ट्रॉली की घटना खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर टे्रक्टर ट्रॉली को जब्त किया है।

वारदात के समय काम में ली गई मोटर साइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। घटना में 18 जून को रिपोर्ट हुई थी। पुलिस आयुक्त शरत कविराज,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त वृत पश्चिम रविन्द बोथरा के सुपरविजन में राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह टीम द्वारा डाली बाई चौराहा से चोरी हुए ट्रैक्टर मय ट्रोली की चोरी की वारदात का खुलासा कर ट्रैक्टर मय ट्रोली को बरामद किया गया।

प्रसूताओं की हालत में लगातार सुधार,एक-दो दिन में डिस्चार्ज

घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरो का गहनता से निरीक्षण कर ट्रैक्टर मय ट्रॉली को घटनास्थल से ले जाने के रास्तों को चिन्हित किया गया। इसी दौरान प्रताप नगर,सूरसागर और बोरानाडा थाना क्षेत्र से भी ट्रैक्टर मय ट्रॉली चोरी होने की घटनाएं हुई थी।

इन्हें पकड़ा गया 
थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी इन्द्र कुमार व देवाराम देवासी द्वारा चोरी करके आरोपी दिनेश के मगजी की घाटी स्थित बाड़े में चोरी का ट्रैक्टर मय ट्रॉली को छुपाना पाया गया। दोनों को गिरफ्तार किया गया है।