Doordrishti News Logo

डूंगरपुर में लगे सबइंस्पेक्टर के मकान में चोरी

पैक किया सामान को बिखेर कर 20 हजार की नगदी,जेवर चुरा ले गए नकबजन

जोधपुर,डूंगरपुर में लगे सबइंस्पेक्टर के मकान में चोरी।शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के नजदीक एक मकान में चोरों ने सेंध लगा ली। मकान से सोने के दो तोला जेवर और बीस हजार की नगदी ले गए। मकान में डूंगरपुर के सब इंस्पेक्टर किराए रह रहे हैं। इस बारे में उनके भाई की तरफ से प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – सांसद व विधायकों ने सब्सिडी गैस सिलेंडर की दी सौगात

पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 2 जे-7 में रहने वाले हरिहर पुत्र चंपालाल चौहान की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई भुवनेश उसके घर से कुछ आगे 2 स 1 में किराए पर रहता है। भुवनेश डूंगरपुर में सबइंस्पेटर लगा हुआ है। यहां किराए के मकान खाली करने के लिए सामान का पैकिंग कर रखा हुआ था। 29 दिसम्बर को घर सुना था। 30 को उनकी माताजी मकान पर गई तो पीछे के गेट पर ताला टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर ट्राली बैग और बक्सों से सामान को बाहर निकाल कर बिखेर दिया। उनमें रखे 20 हजार रुपए,दो तोला सोने के आभूषण जिनमें सोने की अंगूठी,चेन और कानों के टोप्स जोड़ी आदि थे,जो चुरा ले गए। प्रतापनगर सदर पुलिस ने मामला दर्जकर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ बुधवार को जोधपुर आएंगे

February 18, 2026

सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग व स्वच्छता पर महिला समूह बैठक मे चर्चा

February 18, 2026

नर्सेज एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की

February 18, 2026

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

February 17, 2026

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

February 17, 2026

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026