Doordrishti News Logo

मंडोर कृषि मंडी व्यापारी की सड़क हादसे में मौत

साइड में चल रही बाइक को ट्रक चालक ने लिया चपेट में

जोधपुर,मंडोर कृषि मंडी व्यापारी की सड़क हादसे में मौत।मंडोर कृषि मंडी व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई,उसके साथ वाला घायल हो गया। घटना में सूरसागर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया। मामला सूरसागर चौपड़-बालसमंद रोड का है।

यह भी पढ़ें – नीमच से बस में लाया अफीम का दूध, युवक गिरफ्तार

सूरसागर पुलिस ने बताया कि लाल सागर बद्री विहार मंडोर निवासी सुमित कुमार सांखला मंडोर कृषि मंडी में व्यापार करता है। वह उधारी के रुपयों की उगाही के लिए अपने परिचित भरत सिंह की बाइक पर बैठकर सूरसागर इलाके में आ रहा था। बाइक भरत सिंह चला रहा था। यह लोग जब बालसमंद रोड-चौपड़ खान के समीप पहुंचे तब एक ट्रक के चालक ने साइड में चलते हुए टक्कर मार दी। इससे सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की मदद से एमजीएच भेजा गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मामले में उसके पुत्र अनुराग सांखला की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026