आधी रात में युवक पहुंचा कायलाना में जान देने
गोताखोरों ने बचाया
जोधपुर,आधी रात में युवक पहुंचा कायलाना में जान देने। शहर के प्रतापनगर इलाके में रहने वाला एक युवक रात ढाई बजे अपनी जान देने के लिए कायलाना स्थल पर पहुंच गया। जहां गोताखोरों की उस पर नजर पड़ी और उसकी समस्या को जाना। फिर युवक को समझा बुझाकर घरवालों के साथ भेज दिया गया।
इस युवक का आरोप था कि उसके एक भाई की हत्या की गई,हत्या के आरोपी खुले घूम रहे है। पुलिस ने आजतक कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें- मकान में छुपाकर रखा अवैध 6 सौ लीटर पेट्रोल बरामद
रात को घटनास्थल पर गोताखोर भरत चौधरी,ओम प्रकाश,रामूराम आदि मौजूद थे। राजीव गांधी नगर थाने की पुलिस चौकी का कांस्टेबल दिनेश सोढ़ा भी वहां पहुुंचा था। युवक का यह भी आरोप था कि अपने भाई की हत्या की जांच के लिए कई बार पुलिस के पास भी गया,मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए परेशाान हूं और मरना चाहता हूं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

