Doordrishti News Logo

बच्ची से दुष्कर्म मामले में पेशी पर आई महिला ने खाया जहर

  • आरोपियों ने हाईकोर्ट में आकर जातिसूचक शब्दों के साथ दी जान की धमकी
  • बेटी को भी धमकाया

जोधपुर,बच्ची से दुष्कर्म मामले में पेशी पर आई महिला ने खाया जहर।अपनी बच्ची से दुष्कर्म के केस में जोधपुर हाईकोर्ट नया परिसर पर आई एक महिला ने आरोपियों से मिली जान की धमकी पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी बेटी को जान की धमकी दी गई। पीड़ित महिला को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अब उसने आरोपियों के खिलाफ जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने और जान की धमकीं दिए जाने का केस दर्ज करवाया है। जिस पर एसीपी स्तर के अधिकारी की तरफ से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – दो सूने मकानों में चोरों ने 1.70 लाख की नगदी व लाखों के जेवरात चुराए

कुड़ी थानाधिकारी देवेंंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि 18 दिसम्बर को गुजरात की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी से दुष्कर्म के केस में पेशी पर जोधपुर हाईकार्ट नया परिसर पर आई थी। साथ में उसकी बेटी भी थी। यहां पर दो आरोपी गुजरात के महेश चंद और गजेंद्र सिंह भी आए हुए थे। इन लोगों द्वारा महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने के साथ जान की धमकी दी,उसकी बेटी को धमकाया गया। इस बात से आहत होकर महिला ने जहर खा लिया। जिस पर पता लगने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी गई।आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोर्ट की तरफ से रोक लगी हुई है। 18 दिसम्बर को पेशी थी। महिला की तरफ से अब दोनों आरोपियों के खिलाफ कुड़ी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed