Doordrishti News Logo

महिला मां के निधन पर पीहर गई, चोर जेवर नगदी चुरा ले गए

  • पुत्रवधु ने फोन कर दी सूचना
  • लौटने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

जोधपुर,महिला मां के निधन पर पीहर गई, चोर जेवर नगदी चुरा ले गए।शहर के नंदवान स्थित मस्जिद के पीछे एक मकान में 19 अक्टूबर की रात को चोरी हो गई। घर में पुत्रवधु और उसके छोटे बच्चे ही थे।

यह भी पढ़ें – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

मालकिन अपनी मां के निधन पर पीहर गुढ़ाविश्रोईयां गई हुई थी। घर से अज्ञात चोर चांदी के 800 ग्राम से ज्यादा जेवरात और दो हजार की नगदी चुरा ले गए। विवेक विहार पुलिस इसमें अब जांच कर रही है।

नंदवान मस्जिद के पीछे रहने वाली गोमती पत्नी मंगाराम मेघवाल की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी माताजी का निधन होने पर वह अपने पुत्र के साथ पीहर गुढ़ा विश्रोई गई हुई थी।

घर में उसकी पुत्रवधु और छोटे बच्चे ही थे। 20 अक्टूबर को उसकी पुत्रवधु का कॉल आया कि घर में चोरी हो गई है। चोरी 19 अक्टूबर की रात को हुई। अज्ञात चोर घर से चांदी आधा किलो वजनी कड़ले, तीस तोला वजनी चांदी के छड़े, चांदी का हार और दो हजार की नगदी चुरा ले गए।

दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अस्थियां लेकर हरिद्वार गया हुआ था। गहनों की चोरी ताला खोलकर की गई है। अब इस बारे में विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने इसमें अब पड़ताल आरंभ की है।