Doordrishti News Logo

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,महिला ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के माता का थान स्थित अशोक कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्म हत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने महिला के पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें – पूर्व विधायक पंवार को स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ पुरस्कार

माता का थान पुलिस ने बताया कि मूलत: संत आसाराम कॉलोनी हाल श्याम क्रेशर के पीछे अशोक कॉलोनी में रहने वाली 29 साल की देवी पत्नी राजू मेघवाल ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके आत्म हत्या का पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर एमजीएच लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसक पति राजू मेघवाल ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।

You missed