Doordrishti News Logo

ट्रेलर ने ली सात बहनों के इकलौते भाई की जान

  • हिट एण्ड रन
  • झालामंड चौराहा के पास में हादसा
  • ट्रेलर चालक भागा

जोधपुर,शहर के पाली रोड पर झालामण्ड चौराहा के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रेलर ने बाइक सवार एक युवक की जान ले ली। जबकि मृतक के जीजा घायल हो गए। मृतक सात बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद चालक ट्रेलर भगा ले गया। पुलिस ने बताया कि  झालामण्ड चौराहा के पास ढंड की ढाणी निवासी 35 साल का गंगाराम पुत्र पूसाराम प्रजापत अपने जीजा झालामण्ड में बिचलापुरा निवासी भगवानराम पुत्र मोहनराम ढिलवाड़ी के साथ मजदूरी करने के बाद शनिवार देर रात बाइक पर घर लौट रहे थे। गंगाराम पीछे बैठा था। झालामण्ड चौराहा से कुछ पहले दुकान से निकलकर मुख्य रोड पर पहुंचे। तभी तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। साला व बहनोई नीचे गिर गए। गंगाराम को कुचलकर चालक ट्रेलर भगा ले गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

आसपास एकत्र हुए लोग,अस्पताल भिजवाया

आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हुए और घायल जीजा को एम्स पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर,एएसआइ अचलाराम मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजन की ओर से अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ट्रेलर चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: