Doordrishti News Logo

पुलिस के रुकने के इशारे पर टैक्सी को भगाया,अवैध शराब भरी मिली

चार कार्टन देशी शराब के साथ 12 केन बीयर बरामद

जोधपुर,शहर की यातायात पुलिस ने एमजीएच रोड पुरी तिराहा के पास में एक टैक्सी को रुकने का इशारा किया। टैक्सी चालक उसे भगाकर पास में ही दूध भंडार की गली की तरफ से ले गया। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका और तलाशी तो बीयर के केन बरामद हुए।

ये भी पढ़ें- आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग

एडीसीपी चैन सिंह महेचाा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हैडकांस्टेबल हरसहाय मय जाब्ता के कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश एवं महिला होमगार्ड सुमनकंवर पुरी तिराहा के पास में पाइंट पर तैनात थे। तब एक टैक्सी जो पुरी तिराहे की तरफ से तेज गति से आ रही थी, जिसे रुकने का इशारा किया। चालक कट मारकर तेज़ गति से भगा कर दूध भंडार के पास वाली गली में टैक्सी ले गया, जिससे टैक्सी संदिग्ध प्रतीत होने पर जिसका पीछा कर पकड़ा।

चालक से भागने का कारण पूछा तब संतोषजनक जवाब नहीं दिया। टैक्सी की तलाशी ली जिसमें 4 कार्टन देशी शराब (48 पव्वे प्रति कार्टून,कुल 192 पव्वे) और 12 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और 12 केन बीयर रखी हुई मिली। शराब का परिवहन करने वाले व्यक्ति का नाम महेंद्र धारू पुत्र पूनमचंद निवासी उदयमंदिर हरिजन बस्ती और टैक्सी चालक का नाम टीपू पुत्र इकरम खान बताया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

March 16, 2026

अपने अंदर का रामत्व जगाने से ही साकार होगी रामनवमी-पटेल

March 16, 2026

विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर हुए प्रारम्भ

March 16, 2026

100 करोड़ की लागत से जिला स्तर पर रूरल विमेन बीपीओ होंगे स्थापित-पटेल

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का समाधान

March 15, 2026

रसोई गैस सिलेण्डरों की कमी नहीं,सभी एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक

March 15, 2026

राजस्थान दिवस पर अरबन हाट में लगेगी पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 प्रकरणों का निस्तारण

March 15, 2026

ग्राहक पंचायत का मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह आज

March 15, 2026