Doordrishti News Logo

गायों को पकड़ने आया दस्ता और पशु पालक भिड़े,लाठी लात घूंसे चले

  • नगर निगम दस्ते की तरफ से राजकार्य में बाधा का केस दर्ज
  • दूसरा पक्ष नहीं पहुंचा

जोधपुर,गायों को पकड़ने आया दस्ता और पशु पालक भिड़े,लाठी लात घूंसे चले। शहर के देवनगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर आवारा विचरण कर रही गाय को पकडऩे पहुंचे नगर निगम दस्ते के साथ क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताया। निगम दस्ता और पशु पालक न सिर्फ गुत्थमगुत्था हो गए बल्कि इनके बीच में काफी देर तक लात घूंसे चले। घटना का वीडियो वायरल  होने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को पकड़ कर लाया गया। बाद में काउ कैचर में डाल कर गाय को भी ले जाया गया। इधर नगर निगम काउ केचर दस्ते की तरफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज करवा है। दूसरा पक्ष दोपहर तक रिपोर्ट नहीं दे पाया था। मौका स्थल पर फिलहाल शांति बनी है। गाय को बुरी तरह घसीटने को लेकर भी लोगों में रोष देखा गया। पशुप्रेमियों ने इसको लेकर भी आपत्ति जताई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह गाय किसकी है।

इसे भी पढ़िए- मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत

दरअसल नगर निगम का काउ केचर दस्ता शनिवार दोपहर में आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए सडक़ पर उतारा था। देवनगर इलाके में काउ केचर पहुंचा तो वहां एक गाय को ले जाने लगा। इस पर आस पास के लोगों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। निगम दस्ता व पशुपालक के बीच में काफी देर तक नोंकझोंक चली फिर गुत्थमगुत्था हो गए। इनके बीच जमकर लात घूंसे भी चले। नगरनिगम दस्ता हाथों में डंडा लेकर गाय को जबरन काउ केचर में डालते देखा गया। एक पशुपालक की तरफ से जमकर इसका विरोध जताया गया। इधर घटना का वीडियो वायरल होनेे के साथ ही देवनगर थाने के प्रशिक्षु आरपीएस कार्यवाहक थानाधिकारी शिवम जोशी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि दस्ता की तरफ से राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट दी गई है,दूसरे पक्ष ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। वीडियो के आधार पर विरोध जताने वालों की धरपकड़ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025