Doordrishti News Logo

जेल से गिरफ्तार तस्कर को वापिस जेल भेजा

  • मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में काट रहा था सजा
  • प्रतापगढ़ जिले के कमलसिंह राणा ने सप्लाई किया था 35 क्विंटल डोडा पोस्त

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। जेल से गिरफ्तार तस्कर को वापिस जेल भेजा। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांछित मुल्जिम को जोधपुर जेल से गिरफ्तार कर वापिस जेल में भिजवाया है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में मादक पदार्थ तस्करी में माल सप्लाई का आरोप लगा था।

इसे भी पढ़ें – श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह बसंत पंचमी को

पुलिस ने वक्त घटना राजीव गांधी नगर थाना हलके में 35 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त को बरामद किया था। आरोपी तीन महिनों से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन माह से यहां जेल में बंद था।

थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि साल 2022 में थाना इलाके में यूरिया से भरा एक ट्रक पलटी खाया था। यूरिया के नीचे अवैध रूप से भरा 35 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ था। जिसमें एक मुज्जिम मनोज जाट को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में पता लगा कि यह अवैध डोडा पोस्त वह प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी निवासी कमलसिंह उर्फ कमल राणा पुत्र डूंगर सिंह से लेकर आया था। जिस पर कमल सिंह राणा को भी नामजद किया गया। उसकी तलाश चल रही थी।

थानाधिकारी पोटलिया ने बताया कि आरोपी कमल सिंह राणा हाल में सिरोही में मादक पदार्थ के आरोप में पकड़ा गया था और वह तीन महिनों से उसे जेल हो रखी थी। वह सजायाप्ता था। उसके जोधपुर जेल में बंद होने की जानकारी पर पुलिस ने उसे जेल से गिरफ्तार कर मामले में तफ्तीश की। उसे फिर से जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ अब तक 40 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं में दर्ज हो रखे हैं।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed