Doordrishti News Logo

विधायक की चेतावनी के बाद हरकत में आया पुलिस विभाग

सिवांची गेट एरिया में बिगड़ी व्यवस्थाएं सुधारने के प्रयास शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधायक की चेतावनी के बाद हरकत में आया पुलिस विभाग। सिवांची गेट के बाहर शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शन और सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आज पुलिस विभाग हरकत में आया। पुलिस ने यहां आज शाम को बिगड़ी व्यवस्थाएं सुधारने के प्रयास शुरू किए।

दरअसल शनिवार शाम को करीब तीन घंटे से अधिक समय तक सिवांची गेट पर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया था। क्षेत्रवासियों का कहना था कि इलाके में रात को असामाजिक तत्वों का इतना जमावड़ा रहता है कि महिलाएं और बच्चियों का निकलना दूभर हो गया।

ट्रैक्टर में अवैध रूप से बजरी परिवहन करते तीन गिरफ्तार

लोगों ने कानून व्यवस्था चौपट होने की बात कही। आरोप लगाया कि अराजक तत्वों पर पुलिस एवं प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इलाके में देर रात चाय की दुकानें खुली रहती है, जिस पर दर्जनों लोग जमे रहते हैं।प्रदर्शन के बाद सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 24 घंटे में समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

समाधान नहीं होने पर खुद धरने पर बैठने की पुलिस को चेतावनी दी थी। इसके बाद आज शाम एसीपी रविंद्र बोथरा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता सिवांची गेट एरिया में पहुंचा और व्यवस्थाएं सुधारने के प्रयास शुरू किए।

Related posts: