पांच हत्या और युवती के शव के साथ हैवानियत करने वाला गुजरात में पकड़ा गया

  • केंद्रीय कारागार जोधपुर से मिले सुराग
  • महाराष्ट्र,राजस्थान,गुजरात,आंध्र प्रदेश और ओडिशा की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर पकड़ा

जोधपुर,पांच हत्या और युवती के शव के साथ हैवानियत करने वाला गुजरात में पकड़ा गया। देश भर के पांच राज्यों में 16 दिन में पांच हत्याएं और युवती के शव के साथ 2 बार हैवानियत करने वाले आऱोपी को जोधपुर केंद्रीय कारागार से सुराग मिलने के बाद उसे गुजरात के वापी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें – विधि विद्यार्थियों के लिए मूटकोर्ट व्याख्यान का आयोजन

आरोपी चोरी के मामले में जेल में बंद जमानत पर छूटा था। आरोपी ने 19 साल की युवती से रेप कर दोबारा लौटा और उसके शव के साथ 2 बार रेप किया था। ट्रेन में बुजुर्ग के बीड़ी न देने पर उसे चाकू घोंपकर मार डाला था। मामले की जांच कर रही पुलिस को 3 हत्याओं की और जानकारी मिली। इसके बाद महाराष्ट्र,राजस्थान,गुजरात, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चला कर इसे पकड़ा।

बाड़मेर जेल से जोधपुर जेल में लाया गया था
जेल सूत्रों के अनुसार 18 फरवरी 2024 को राहुल जाट निवासी रोहतक (हरियाणा) को बाड़मेर की जेल से जोधपुर लाया गया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 8 मई को जमानत पर छूटा था। इस बीच राहुल जाट ने 5 मर्डर और 2 रेप की घटनाओं को अंजाम दिया था।

मामले को लेकर 5 राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र,राजस्थान,ओडिशा और आंध्र प्रदेश) के पुलिस अधिकारी शामिल थे। एक वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए इसकी 16 दिन तक जानकारी जुटाई गई।

दो हजार सीसीटीवी फुटेज देखे गए 
आरोपी को पकड़ने के लिए 2000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद 24 नवंबर को वापी स्टेशन (गुजरात) से गिरफ्तार किया। सीरियल किलर पर अलग-अलग राज्यों में चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। रात में ट्रेन यात्रियों का कीमती सामान चोरी करता था। राजस्थान, हरियाणा,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ट्रकों से तेल चुराने और गैरकानूनी हथियारों के मामले में भी जेल जा चुका है।