Doordrishti News Logo

चित्रकारों ने एप्रन पर उकेरी अपनी भावनाएं

जोधपुर में हुआ 15 वां रंग मल्हार का आयोजन

जोधपुर,चित्रकारों ने एप्रन पर उकेरी अपनी भावनाएं। प्रति वर्ष की भांति अच्छी बारिश की कामना के लिए इस बार 15 वें रंग मल्हार का आयोजन रविवार को हुआ। चित्रकार केशव वरनोती ने बताया कि सिवांची गेट स्थित स्वामी कृष्णानन्द स्मृति सभागार में यह आयोजन किया गया, जिसमें जोधपुर के लगभग 79 वरिष्ठ व युवा चित्रकारों ने एप्रन पर चित्र उकेर कर अच्छी बारिश की कामना की।

यह भी पढ़ें – दुकान से नगदी व परचूनी सामान चोरी

कार्यक्रम में बाल कलाकार जिसमे सबसे छोटे 3 साल के चिरायु पंचोली ने एप्रन पर पेंटिंग कर सबको मोहित कर दिया। 5 वर्ष के अथर्व,प्रियंक शर्मा व कृषा मिस्त्री ने अपने एप्रन पर इंद्र धनुषी रंग बिखेरे। बाल कलाकार पाणिनी ने एप्रन पर डाट पेन्टिंग बनाई।

स्वेता माथुर रंजना जांगीड़, अनुराधा अरोड़ा,हार्दिक वरनोती,लक्षित सोनी, प्रियंका बोहरा,अशोक कुमार, सोनु व्यास,डाॅ.अकलेश्वर माथुर,अमित सुथार, डाॅ.गीरीश पटेल आदि ने एप्रन पर रंग बिखेर शानदार पेन्टिंग बनाई।

जोधपुर रंग मल्हार का आयोजन इस्टर्न फाउंडेशन एण्ड कल्चर के अध्यक्ष प्रदीप्त किशोर दास ने बताया कि मानसून में होने वाला यह आयोजन न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित हो रहा है।

रंग मल्हार एक दिवसीय कला कार्यशाला है जो वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुआ। आज देश विदेश में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।विगत 14 वर्षों में अलग अलग माध्यम पर कलाकारों द्वारा कला कार्य किया गया है,जिसमे मास्क, पंखी,झंडे,टीशर्ट,बैग,छाता, साइकिल,हेट,लालटेन,चाय की केतली आदि प्रमुख थे। इस बार आर्टिस्ट एप्रन को चित्रकारी के लिए तय किया गया। जिस पर आज कलाकारो ने अपनी भावनाओं को बखूबी उकेरा।

चित्रकार यतीश कासरगोड ने बताया कि जोधपुर के स्वामी कृष्णानन्द स्मृति सभागार में आयोजित रंग मल्हार में चित्रकारों द्वारा की गई एप्रन पर चित्रकारी का प्रदर्शन चित्रकारों ने स्वयं चित्रित एप्रन पहन कर किया। आयोजक सदस्य अजय सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रंग मल्हार के सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ चित्रकार ज्योति स्वरूप शर्मा,वरिष्ठफोटोग्राफर रामजी व्यास द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में जोधपुर के कई कला प्रेमी व चित्रकार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – एक पेड़ माँ के नाम के तहत किया पौधारोपण

कार्यक्रम का संचालन केशव वरनोती ने किया। अंत में चित्रकार रंजना माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयोजन को सफल बनाने में केशव वरनोती,यतीश कासरगोड,प्रदीप्त किशोर दास,अजय सिंह राजपुरोहित व रंजना जांगीड की महती भूमिका रही।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026