दुकान से नगदी व परचूनी सामान चोरी
जोधपुर,दुकान से नगदी व परचूनी सामान चोरी। शहर के महामंदिर चौराहा के पास एक परचूनी सामान की दुकान में चोरों ने 4-5 जुलाई की रात को सैंध लगाकर वहां से 45 हजार की नगदी और 55 हजार से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए। पीडि़तने इस बाबत महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी।
इसे भी पढ़िए- गाड़ी चालक को मशीनें और कूलर ले जाने के बहाने बुलाकर गाड़ी लूटी
चेतन चौहान ने महामंदिर पुलिस को बताया कि उसकी एक परचूनी सामान की दुकान महामंदिर चौराहा के पास आरके जनरल स्टोर नाम से है। 4 जुलाई को दुकान मंगल कर गया था। 5 जुलाई की शाम को ट्रेन से जोधपुर पहुंचा और दुकान पर गया तो ताले टूटे मिले।
यह भी पढ़ें- युवती ने युवक को फोन कर बुलाया भाईयों व परिचितों ने बुरी तरह पीटा, युवक की मौत
चोरों ने दुकान में घुसकर सारा सामान बिखेर कर परचूनी सामान जिसमें बीड़ी-सिगरेट के पैकेट,आयुर्वेदिक दवाइयां,साबुन, बिस्किट के साथ अन्य छोटा मोटा सामान ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखे 44 हजार 500 की नगदी ले गए। चोरी गया परचूनी सामान की अनुमानित कीमत 55-60 हजार रुपए है। मामले में अब महामंदिर पुलिस जांच कर रही है।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

