Doordrishti News Logo

कांस्टेबल की परीक्षा के लिए मूल अभ्यर्थी ने डमी अभ्यर्थी को बैठाया

  • प्री डीएलएड परीक्षा 2025 में फर्जीवाड़ा
  • नंबर कम आने पर सौदे की बाकी रकम नहीं दी
  • बगैर नंबर की एफआईआर धौलपुर कोतवाली भेजी
  • सेंटर धौलपुर में था
  • परीक्षा यहां पर दी

जोधपुर(डीडीन्यूज) प्री डीएलएड परीक्षा 2025 में फर्जीवाड़ा सामने आया है। मूल अभ्यर्थी ने अपने स्थान पर किसी अन्य परिचित को सौदा तय कर बिठाया था। मगर परीक्षा में नंबर कम आने पर सलेक्शन नहीं हो पाया तो उसने डमी को सौदे की बाकी रकम नहीं दी। परीक्षा का आयोजन जून महिने में जोधपुर में एक सेंटर पर हुआ था।

इस पर खांडा फलसा थानाधिकारी की तरफ से फर्जीवाड़े को लेकर प्रकरण बिना नंबर का दर्ज करवा धौलपुर जिले के कोतवाली थाने में भिजवाया है। अब इस मामले में धौलपुर पुलिस की तरफ से जांच की जाएगी। थानाधिकारी बलवंतराम के अनुसार इस साल 01 जून को प्री डीएलएड परीक्षा 2025 परीक्षा का आयोजन हुआ था।तब मूल अभ्यर्थी सोनू कुंतल की आईडी पर धौलपुर जिले के दिहोली के गांव अतरोली निवासी हरिओम पुत्र सुरेशचंद की तरफ से परीक्षा दी गई थी। इनके बीच में परीक्षा पास कराने के नाम पर 23 हजार में सौदा तय हुआ था।

बतौर पेशगी 500 रुपए दिए गए थे। मगर परीक्षा परिणाम आने पर सोनू कुंतल के महज 375 अंक आने पर उसका संबंधित कॉलेज में सलेक्शन नहीं हो पाया और कोई कॉलेज भी आवंटित नहीं हो पाया था,साथ ही सौदे में उत्तर कुंजी को दिखाने को भी कहा गया था,मगर हरिओम ने उसे उत्तर कुंजी भी नहीं दिखाई।

टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बीमा राशि सहित हर्जाना देने के आदेश

थानाधिकारी बलवंतराम के अनुसार परीक्षा का सेंटर भी धौलपुर के पीजी महारानी गर्ल्स कॉलेज में था। मगर हरिओम ने यहां आकर परीक्षा दी थी,उसके द्वारा कांस्टेबल की परीक्षा दी गई थी। उसने खुद की आईडी लगाकर यह परीक्षा दी थी, वह खुद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है।

यह भी जानकारी में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी सोनू कुंतल का सलेक्शन नहीं होने पर उसने डमी अभ्यर्थी हरिओम को शेष रुपए भी नहीं दिए थे। थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया कि मामला धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है और एफआईआर वहां भेजी गई है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026