Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े मेडिकल कॉलेज के पास में छात्र से लूटपाट

  • स्कार्पियो में आए बदमाशों ने चेन, रुपए और मोबाइल लूटा,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),दिनदहाड़े मेडिकल कॉलेज के पास में छात्र से लूटपाट। शहर के मेडिकल कॉलेज के पास में एक छात्र से लूटपाट हो गई। सफेद रंग की स्कार्पियो में आए कुछ बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवर टेक कर रुकवाने के साथ मारपीट कर गले से सोने की चेन, पर्स आठ हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट कर ले गए।

पीडि़त ने स्कार्पियो के नंबर के आधार पर अब शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज से स्कार्पियो का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शास्त्रीनगर पुलिस के अनुसार शहर के अंदर चांदी हॉल जैन मंदिर के सामने हाल नयापुरा चौखा के रहने वाले मोहित पाल पुत्र यशपाल की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह सोमवार अपरान्ह तीन बजे कॉलेज से अपने घर की तरफ चौखा जा रहा था।

कांस्टेबल की परीक्षा के लिए मूल अभ्यर्थी ने डमी अभ्यर्थी को बैठाया

जब वह मेडिकल कॉलेज चौराहा के पास में पहुंचा तब एक सफेद रंग की स्कार्पियो उसे ओवर टेक कर पास में आई। उसमें सवार कुछ युवकों ने पहले मारपीट की फिर गले से सोने की चेन,पर्स से आठ हजार रुपए और टच स्क्रीन फोन लूट कर ले गए। जिस स्कार्पियो से लूटपाट को अंजाम दिया गया उसके नंबर पीडि़त ने पुलिस का उपलब्ध करवाए हैं।अब नंबर के आधार और सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026