Doordrishti News Logo

राज्य में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर गहलोत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुखिया यदि हमारी बहन-बेटियों को सुरक्षा का वातावरण नहीं दे सकता तो वह सत्ता के काबिल नहीं। शनिवार को शेखावत ने कहा कि राजस्थान में दुष्कर्मियों का प्रकोप गहलोत सरकार की कायरता का नतीजा है। एक के बाद एक अनाचार की घटनाएं और आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की सफलता शून्य। इसके बाद भी कोई एक्शन प्लान नहीं। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में बच्ची के साथ हुआ दुष्कृत्य इस सरकार के मुंह पर अनाचारियों का एक और तमाचा है। राजस्थान को अपराधियों के झुंडों से भरा जंगल बना दिया है तुष्टीकरण में लगी कांग्रेस ने।

सोनिया जी, प्रियंका जी आपके अंदर की मां का दिल नहीं पसीजता

केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि सोनिया गांधी जी, प्रियंका गांधी जी आपके अंदर की मां का दिल नहीं पसीजता राजस्थान की मासूम बेटियों के लिए…? क्या राज्य और धर्म देखकर ही आपके आंसू निकलते हैं? राहुल गांधी से उम्मीद बेमानी है, वे राजस्थान सिर्फ सैर-सपाटे के लिए आते हैं।

ये भी पढें – गैस सिलेंडर में लगी आग, इंडेन अदा करेगी उपभोक्ता को हर्जाना

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026