Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ प्रकरण का निस्तारण

  • सौंपा हस्तान्तरित भूमि का कब्जा
  • जनसुनवाई में आए मामले पर हुई त्वरित कार्यवाही

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर जोधपुर के पावटा में केन्द्रीय रोडवेज बस स्टेण्ड के विकास एवं विस्तार कार्य के अन्तर्गत राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जोधपुर आगार तथा कृषि उपज मण्डी समिति (फल सब्जी) जोधपुर के बीच निर्धारित भूमि का परस्पर कब्जा सौंपने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है।
मुख्यमंत्री की हाल ही जोधपुर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने इस बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर लम्बे समय से लंबित इस प्रकरण के निस्तारण का आग्रह किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यवाही पूरी कर मामले के निस्तारण के आदेश दिए।

इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण का निस्तारण किया गया और संबंधित पक्षों को कब्जा सौंपने की कार्यवाही पूर्ण की गई।संयुक्त निदेशक ( कृषि विपणन) जबर सिंह शेखावत ने बताया कि इस हस्तांतरण से लगभग 600 लोग लाभान्वित होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026